फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered in case of religious conversion and accused arrested

Meerut News: धर्मांतरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 04:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Case registered in case of religious conversion and accused arrested
20 अक्तूबर को बजरंग दल ने कार्रवाई के लिए किया था हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर 20 अक्तूबर को भाजपा नेता व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक मकान में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने मौके से बीजू नाम के आरोपी को पकड़कर पूछताछ की थी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रोहटा रोड स्थित तेज विहार कॉलोनी निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता सर्वेश उपाध्याय ने 20 अक्तूबर को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि विकास एन्क्लेव में एक मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मकान में प्रार्थना करा रहे आरोपी को लेकर चौकी आ गई थी। कार्यकर्ताओं ने चौकी पहुंचकर धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की थी। पुलिस पूछताछ में सही जवाब नहीं दे पा रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

300 परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की थी तैयारी
सर्वेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अन्य लोगों के साथ 300 हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी कर रहा था। प्रार्थना के नाम पर लोगों को बुलाकर पैसे आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed