फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered in BIT firing case, CCTV scrutinized

Meerut News: बीआईटी फायरिंग प्रकरण में मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाले

Thu, 17 Oct 2024 05:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Case registered in BIT firing case, CCTV scrutinized
दो छात्र किए गए नामजद, फुटेज से अन्य की पहचान का प्रयास जारी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित बीआईटी इंस्टीट्यूट में मंगलवार दोपहर छह हमलावरों ने इंस्टीट्यूट के छात्रों पर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ था। बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इंस्टीट्यूट में लगे 12 से अधिक कैमरे खंगाले हैं। हालांकि पुलिस का दावा कि फायरिंग की घटना स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।
बीआईटी इंस्टीट्यूट में भानू तेवतिया, तनिष्क, टीनू और बादल शर्मा इंस्टीट्यूट में बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। मंगलवार दोपहर को परतापुर थाने पहुंचे छात्रों ने पुलिस को बताया था कि वे कैंटीन के पास बैठे थे। तभी बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र निगम चपराणा और बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कई राउंड फायरिंग कर दी थी। जिसमें वे बाल बाल बचे । छात्रों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इंस्टीट्यूट के सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बीआईटी इस्टीटयूट के रजिस्ट्रार प्रोफेसर आदेश गहलोत ने बताया कि पुलिस इंस्टीट्यूट में अपने स्तर पर मामले में जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed