{"_id":"5d3c6a358ebc3e6d0c33ac0f","slug":"case-registered-against-sadhvi-prachi-after-given-inflammatory-statement-in-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण देने पर साध्वी प्राची के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुस्लिमों को लेकर कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ भाषण देने पर साध्वी प्राची के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुस्लिमों को लेकर कही थी ये बात
Sat, 27 Jul 2019 08:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में साध्वी प्राची के खिलाफ डीजीपी के निर्देश पर दोघट थाना पुलिस ने केस दर्ज कराया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एएसपी अनिल कुमार सिंह को प्रकरण की जांच सौंप दी। साध्वी ने मुस्लिम कारीगरों के हाथों से बनी कांवड़ और राखी नहीं खरीदने को कहा था। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची आर्या ने गत 24 जुलाई को दाहा गांव में कांवड़ सेवा शिविर उद्घाटन कार्यक्रम में कहा था कि मुस्लिम कारीगरों के हाथों से बनी कांवड़ और राखी नहीं खरीदे। हिंदू कारीगर कांवड़ और राखियां तैयार करें। सरकार दो बच्चों वाला कानून लागू करें ताकि जिसके दो या तीन बच्चों से अधिक हैं, उन्हें वोट डालने एवं सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। जब मुस्लिम सड़कों पर नमाज अदा करते थे तो कोई नहीं बोल रहा था, अब हिंदू सड़कों पर हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद कई सियासी संगठनों ने साध्वी प्राची के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। शनिवार को दोघट थाना के एसआई भगवत प्रसाद ने साध्वी के खिलाफ धारा 153, 153ए, 505(2), 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कराया गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी अनिल कुमार सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि साध्वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भड़काऊ भाषण की वीडियो फुटेज को लखनऊ भेजा जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/