फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against eight individuals for firing, abduction, and assault while holding a person hostage.

Meerut News: फायरिंग, अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट के मामले में आठ के खिलफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Case registered against eight individuals for firing, abduction, and assault while holding a person hostage.
- प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने आत्मदाह का किया था प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और नकदी लूटने के मामले में चार नामजद चार अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर मंगलवार की शाम को युवक ने खुद पर तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया था।

डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब 10:30 बजे वह मनोहरपुर कॉलोनी स्थित अपने मकान से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर कॉलोनी के निकट स्कॉर्पियो सवार ओमवीर भडाना, रोहित, जीतू, कमल तथा चार अज्ञात लोगों ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने कार की चाबी छीनकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुलदीप का आरोप है कि जान बचाने के लिए भागने पर ओमवीर ने तमंचे से उन पर फायर किया, हालांकि गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और तमंचे की बट से सिर पर वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि हाथ-पैर बांधकर उनका अपहरण कर लिया गया और रास्ते में लोहे की सरिया व अन्य हथियारों से मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार आरोपित उन्हें हस्तिनापुर के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक कमरे में ले गए, जहां करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान लगातार मारपीट की गई और उनके पर्स में रखे करीब 18 हजार रुपये भी छीन लिए गए। छोड़ते समय शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई।


सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर चार नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
-----------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed