फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   case registered against building construction

लॉकडाउन के दौरान बिल्डिंग निर्माण कराने पर मुकदमा

Tue, 14 Apr 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
case registered against building construction
हस्तिनापुर। पुलिस ने सोमवार को कस्बे में लॉकडाउन का पालन नहीं करने तथा मजदूरों से बिल्डिंग निर्माण कराने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक तरफ देश में कोरोना जैसी घातक महामारी फैली हुई है। सरकार इससे निपटने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। जिसके लिए पुलिस-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन-रात लगी हुई है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। सामाजिक दूरी नहीं बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को कस्बे में देखने को मिला। पुलिस ने कस्बे में लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कस्बे का ओमप्रकाश पुत्र प्यारेलाल आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों को लेकर बिल्डिंग निर्माण करा रहा था। जिस पर पुलिस ने छापा मारा। उसने लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर कस्बे के उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed