फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against 25 BJP members including woman councilor

Meerut News: महिला पार्षद समेत 25 भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Apr 2024 03:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 25 BJP members including woman councilor
मेरठ। भाजपा के लिए वोट मांगने के मामले में निलंबित दरोगा ने महिला पार्षद और 25 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरोगा का आरोप है कि पार्षद ने जबरन उसके गले में भाजपा का पटका डाल दिया और वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व मेरठ-हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान टीपीनगर के दरोगा पर गले में भाजपा का पटका पहनकर उन पर प्रचार करने का आरोप लगा था। जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई थी। आरोप लगने के बाद एसएसपी ने दरोगा हरीश कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद दरोगा ने टीपी नगर थाने में वार्ड-35 की पार्षद पूनम गुप्ता सहित कुल 25 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें बताया वह रविवार को बाइक पर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। गुरु नानक नगर में पार्षद पूनम गुप्ता और उनके समर्थकों ने उन्हें रोक लिया। हेड कांस्टेबल और उनके गले में जबरन चुनाव चिह्न लगा पटका डाल दिया। दोनों के हाथ में पंफ्लेट भी दे दिया। किसी ने फोटो लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। जिसके बाद एसएसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पार्षद पूनम गुप्ता और 25 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने, सरकारी कार्य में बाधा और बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




दारोगा का सम्मान करने के लिए गले में पटका डाला था। प्रचार-प्रसार का कोई मामला नहीं था। इसकी जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दे चुकी हूं। मुकदमे के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। - पूनम गुप्ता, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed