फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case of consuming poison in women's police station: Police arrested the accused of rape.

महिला थाने में जहर खाने का मामला : पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Case of consuming poison in women's police station: Police arrested the accused of rape.
मेरठ। महिला थाने में जहर खाने वाली दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी कसेरु बक्सर गंगानगर निवासी पवन पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी और दुष्कर्म पीड़िता की बच्ची का डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद बांदा निवासी महिला व युवक ने शादी की थी। दोनों वहां से मेरठ आकर गंगानगर थाना क्षेत्र के बक्सर में किराए के मकान में रहने लगे। दंपती के दो बच्चे हुए। इस बीच महिला के मकान मालिक के बेटे पवन पाल से संबंध बन गए। पवन की मृतक आश्रित में सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर नौकरी लग गई। संबंधों का पता चलने पर परिजनों ने महिला से मकान खाली करा लिया। महिला अपने परिवार के साथ दूसरी जगह किराए पर रहने लगी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दस नवंबर को पवन ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। विवेचना सीओ सदर देहात कर रहे हैं। दस दिन बीतने के बाद भी आरोपी पवन जब गिरफ्तार नहीं हुआ तो शुक्रवार को पीड़िता एसएसपी आफिस पहुंची। एसपी क्राइम अवनीश कुमार जनसुनवाई कर रहे थे। पीड़िता के उग्र होने पर उन्होंने पुलिस बल बुलाया और जीप में पीड़िता को महिला थाने भेज दिया। महिला थाने में पुलिसकर्मियों के सामने महिला ने जहर खा लिया। महिला को आनन-फानन में पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत में सुधार होने पर शनिवार को अस्पताल से घर भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता की बेटी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए फाइल तैयार की है। महिला का आरोप है कि उसकी गोद में पल रही बच्ची पवन की है। यही कारण है कि पुलिस अब पवन और बच्ची का डीएनए टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला थाना प्रभारी की कार्यशैली मांगी रिपोर्ट
महिला थाने में पीड़िता के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में महिला इंस्पेक्टर सुदेश कुमारी की कार्यशैली की भी जांच की जा रही है। जांच सीओ संतोष कुमार कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया था कि थाने में प्रभारी से मिलने के लिए पीड़ितों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। प्रभारी के गेट पर एक सिपाही हर समय तैनात रहता है जो पीड़ितों को भी अंदर जाने नहीं देता है। शुक्रवार को पीड़िता के जहर खाने के समय भी महिला थाना प्रभारी मौजूद नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed