फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case has been registered against 50 people in the case of land at Saharanpur

यूपी: 50 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने किया था ये खौफनाक काम

Wed, 22 May 2019 08:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 May 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Case has been registered against 50 people in the case of land at Saharanpur
पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के ग्राम जंधेड़ी में सौ वर्गगज भूमि को लेकर विवाद करने और पुलिस के सामने ही तमंचों से फायरिंग किए जाने के मामले में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपनिरीक्षक शाहनवाज अहमद की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में बलवा, अवैध हथियारों से फायरिंग करने एवं एक दूसरे को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली के ग्राम जंधेड़ी में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे ग्राम समाज के पट्टे की सौ वर्गगज भूमि को लेकर गुर्जर समाज और अनुसूचित जाति वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों ओर से पुलिस के सामने ही फायरिंग भी की गई। हसनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शाहनवाज अहमद ने आरोप लगाया कि जब वह पुलिस के साथ गश्त करते हुए ग्राम जंधेड़ी पहुंचे तो वहां दोनों पक्षों के 40-50 लोग अपने-अपने हाथों में लाठी, डंडा एवं अवैध असलाह लेकर एक दूसरे को मारने के लिए तैयार खड़े थे। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने और हिंसक होकर एक दूसरे को जान से मारने की नीयत से भीड़ में शामिल लोगों एवं खेतों में छिपे लोगों ने अवैध असलहों से कई राउंड फायर भी किया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानें बंद हो गईं, लोगों ने खिड़की, दरवाजे बंद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को मामले की सूचना दी। जिस पर कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बलवाइयों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आया। भारी पुलिस बल देख बलवाई गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

शहनवाज अहमद ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा करने, हत्या का प्रयास करने, माहौल खराब करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान का प्रयास चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed