{"_id":"68152eaf12d210a286063014","slug":"case-filed-in-stone-pelting-case-on-construction-company-officials-meerut-news-c-72-1-mct1002-132886-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणकर्ता कंपनी के अधिकारियों पर पथराव के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणकर्ता कंपनी के अधिकारियों पर पथराव के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पांचवे चरण के निर्माण करने पहुंचे कर्मचारियों व किसानों में भिड़ंत का मामला
पुलिस ने उपप्रबंधक की शिकायत पर चार नामजद और 100 अज्ञात किसानों पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेड़ा खानपुर गांव में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण के निर्माण के दौरान बृहस्पहतिवार को निर्माणकर्ता कंपनी एपीएस के अधिकारियों व किसानों में भिड़ंत और पथराव हुआ था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कंपनी के उपप्रबंधक आरपी वासन ने किसान उदयवीर, सुमित,अतुल बैंसला, अक्षय और सौ से अधिक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, शुक्रवार को खेड़ा खानपुर के बड़ी संख्या में किसान परतापुर थाने पहुंचे और पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का निर्माण कार्य करने साइट पर पहुंची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की निर्माणाधीन कंपनी एपीएस और खेड़ा खानपुर के किसानों के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में भिड़ंत हुई थी। खानपुर के किसान काफी समय से एक्सप्रेसवे किनारे खेतों में आने जाने के लिए सर्विस रोड बनाने की मांग कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में किसान साइट पर पहुंचे थे किसानों और कंपनी के अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही थी।
आरोप है कि इसी बीच हुए विवाद के दौरान कंपनी के एमडी देवेंद्र कुमार ने कहासुनी के बाद किसानों पर पिस्टल तान दी थी। जिसके बाद किसानों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया था। पथराव में जेसीबी चालक घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची परतापुर टीपीनगर और ब्रहमपुरी थानों की पुलिस ने हंगामें को शांत किया था। शुक्रवार को किसान परतापुर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। किसान नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर पहुंचे थे। कंपनी के एमडी ने विवाद खड़ा किया। पुलिस ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यवाहक सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि कंपनी की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।