{"_id":"64a72dff7c2e00bef6056bf7","slug":"case-filed-for-sealing-the-house-the-bank-personnel-had-sealed-it-sardana-news-c-44-1-smrt1055-468-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मकान पर सील लगाने पर मुकदमा दर्ज, बैंक कर्मियों ने किया था सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मकान पर सील लगाने पर मुकदमा दर्ज, बैंक कर्मियों ने किया था सील
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला आजादनगर में पहुंचे कथित बैंक कर्मचारियों ने मकान पर लोन होने का हवाला देते हुए तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद मकान मालकिन व उसमें रह रहे लोगों से मारपीट हुई। आरोप है कि कथित बैंक कर्मचारी मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में अपना पक्ष रखा। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला तगायान निवासी कुलदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि उसकी पत्नी सुमेधा ने अंजुम पत्नी शहनवाज निवासी आजाद नगर से एक मकान की रजिस्ट्री कराई थी। रजिस्ट्री के अनुसार नगर पालिका के रिकार्ड में भी पत्नी का नाम दर्ज हो गया। इसके बाद मकान को किराए पर दिया हुआ था। आरोप है कि बीती दो जून को अंजुम व उसका पति शाहनवाज आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ उस मकान पर पहुंचे। उक्त लोगों ने खुद को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का कर्मचारी बताकर मकान पर लोन होने का हवाला दिया। इसके बाद मकान खाली करने के लिए कहा। किरायेदार व मकान मालिक ने लोन की बात से इन्कार करते हुए मकान का बैनामा कराने की बात कही।
आरोप है कि इसके बाद कथित बैंक कर्मचारियों ने मारपीट करते हुए कुछ सामान बाहर फेंक दिया और ताला लगाकर चले गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कई दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की और आठ लोगों अंजुम, शाहनवाज, तबस्सुम, निशा परवीन, शादाब, जीशान निवासी चकला आजादनगर व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।