फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against warehouse operator

Meerut News: गोदाम संचालक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed against warehouse operator
फर्जी टैग लगाकर ब्रांडेड कंपनियों की बेडशीट बनाने का मामला
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के अंसार नगर स्थित एक गोदाम में प्रसिद्ध कंपनियों के फर्जी टैग लगाकर बेडशीट तैयार करने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गोदाम संचालक आदिल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस पर सांठगांठ के आरोप भी लग रहे हैं।
सोमवार को वेलस्पन लिविंग लिमिटेड कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर लाल सिंह कादियान, मैनेजर शिवा सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने थाना पुलिस के साथ मिलकर अंसार नगर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा था। मौके से कंपनी के फर्जी टैग, अधबनी और बनी हुई चादरें और टंकी कवर समेत करीब 25 लाख रुपये मूल्य का माल बरामद किया गया।
विज्ञापन

गोदाम में बॉम्बे डाइंग और डी-डीकोर जैसी अन्य ब्रांडेड कंपनियों की भी नकली बेडशीट रखी पाई गईं। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी आदिल को हिरासत में लिया। कंपनी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रातभर थाने में कुछ सफेदपोश लोग सिफारिशों में लगे रहे। पुलिस ने तहरीर में कई बार बदलाव करवाकर अपनी सुविधानुसार मुकदमा लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह मामले की शिकायत एसएसपी से करेंगे। सोमवार रात लाल सिंह कादियान की तहरीर पर महीन हैंडलूम के संचालक आदिल निवासी अंसार नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि एक आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अन्य शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed