{"_id":"637a3c015ae675470e36c473","slug":"case-filed-against-relative-his-son-for-fraud-of-45-lakhs-city-news-mrt6144298125","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख रुपये की धोखाधड़ी में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख रुपये की धोखाधड़ी में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
45 लाख की धोखाधड़ी में रिश्तेदार, उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- कल्पना बीड़ी वाले संजय जैन के बेटे प्रशांत ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कल्पना बीड़ी वाले संजय जैन के बेटे प्रशांत जैन ने अपने रिश्तेदार राजेश जैन और उनके पुत्र रिपुुल जैन के खिलाफ 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दो साल पहले उन्होंने रिश्तेदार राजेश जैन निवासी सूर्या पैलेस ब्रह्मपुरी के साथ पार्टनरशिप में गजरौला में आटा फैक्टरी शुरू की थी। राजेेश जैन के बेटे रिपुल जैन ने मार्केट से 45 लाख रुपये उठाकर फैक्टरी के खाते में जमा नहीं किया है। इस मामले में नौचंदी पुलिस ने राजेश जैन और उनके बेटे रिपुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रशांत जैन ने बताया कि फैक्टरी का पूरा कामकाज यह दोनों ही देखते थे। आसपास के क्षेत्र में उनका आटा सप्लाई होता था। कुछ दिन से प्रशांत का छोटा भाई अर्णव जैन भी फैक्टरी में बैठने लगा था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि राजेश जैन और रिपुल जैन ने बाजार से 45 लाख रुपये उठाने के बाद इन्हें फैक्टरी के खाते में जमा नहीं कराया। इसकी जानकारी होने पर प्रशांत ने पूरा पैसा जमा कराने के लिए कहा तो उनके बीच विवाद बढ़ता चला गया। अन्य रिश्तेदारों ने समझौते की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। प्रशांत जैन ने नौचंदी थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।