Meerut: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ा रुई का बंडल, चिकित्सक पर केस दर्ज, पांच साल तक बिगड़ती रही महिला की हालत
मेरठ में चिकित्सक की लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। यहां पांच साल पहले किए ऑपरेशन के दाैरान पेट में रुई का पूरा बंडल ही छोड़ दिया। महिला की पांच साल तक हालत बिगड़ती रही। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में रासना निवासी रजनी शर्मा ने बताया कि 30 जून 2018 को उन्होंने सिरोही नर्सिंग होम में बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी ऑपरेशन से डॉ. शिखा जैन ने कराई थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रंजना एसोसिएट्स की 69.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, ये है पूरा मामला
डिलीवरी के बाद लगातार उनके पेट में दर्द रहने लगा। वह कई बार डॉ. शिखा जैन के पास गई। उन्होंने रजनी शर्मा का कई बार चेकअप किया और पेट में अल्सर होने की बात कहते हुए दवा दे दी। इससे आराम नहीं मिला और हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
तब डॉ. शिखा जैन ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसमें करीब 4-5 लाख रुपये का खर्चा बताया। पीड़िता ने बाद में मेडिकल कॉलेज में अपना उपचार कराया। यहां दो ऑपरेशन हुए। जबकि डॉ. शिखा जैन ने कई बार उनके अल्ट्रासाउंड कराए और दवा देती रही।
यह भी पढ़ें: साैरभ हत्याकांड: जेल में इस चीज के लिए तड़प रहे साहिल और मुस्कान, जेल अधीकक्षक से लगाई गुहार, वकील भी मिलने गए
उन्होंने थाने में डॉ. शिखा जैन के खिलाफ शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोर्ट ने टीपीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।