फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ED's big action in Meerut: Property worth Rs 69.50 lakh of Ranjana Associates seized

मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रंजना एसोसिएट्स की 69.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, ये है पूरा मामला

Sat, 29 Mar 2025 10:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 29 Mar 2025 10:02 AM IST
सार

मेरठ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां फर्जी तरीके से दुकानें बेचने के मामले में मेरठ की रंजना एसोसिएट्स की 69.50 लाख रुपये की संपत्तियों को ईडी द्वारा जब्त किया गया है। आगे पढ़ें क्या है आखिर पूरा मामला।

विज्ञापन
ED's big action in Meerut: Property worth Rs 69.50 lakh of Ranjana Associates seized
मेरठ में ईडी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी तरीके से दुकानें बेचने के मामले में मेरठ की रंजना एसोसिएट्स की 69.50 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। ईडी ने मेरठ के जागृति विहार स्थित भूखंड संख्या 7, स्कीम 6, सेक्टर-7 की निर्माणाधीन व्यावसायिक अचल संपत्ति को जब्त किया है। इसका निर्माण रंजना एसोसिएट्स के पार्टनर पंकज गुप्ता द्वारा दुकानों की अवैध बिक्री से प्राप्त आय से किया गया था।

विज्ञापन


ईडी ने मेरठ के नौचंदी पुलिस स्टेशन और मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर इस प्रकरण की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि जाली दस्तावेजों का उपयोग करके दुकानों की अवैध बिक्री की गई थी, जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


रंजना एसोसिएट्स में पार्टनर पंकज गुप्ता ने उप्र आवास एवं विकास परिषद के साथ किराया-किस्त खरीद समझौते के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया।

यह भी पढ़ें: Chaitr Navratr 2025: पंच योग में रविवार से हो रहा नवरात्र का शुभारंभ, इस बार हाथी पर सवार होंगी मां

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिना उचित सहमति के प्लॉट पर अवैध रूप से दुकानें और कार्यालय बनाकर बेचे और अवैध वित्तीय लाभ के लिए खरीदारों के साथ बिक्री समझौतों में जालसाजी की। इन अवैध लेन-देन की आय, जो 69.5 लाख रुपये थी, का उपयोग प्लॉट पर निर्माण के लिए किया गया। इन कार्यों से अनुबंध का उल्लंघन, आपराधिक गतिविधि और खरीदारों और राज्य अधिकारियों को वित्तीय नुकसान हुआ।





 

पंकज गुप्ता को आवास विकास दफ्तर से किया था गिरफ्तार
मेरठ में आवास एवं विकास परिषद के शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय में 24 सितंबर 2024 को पंकज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। पहले बकाएदार को किसी काम से दफ्तर बुलाया गया था। इसी बीच तहसीलदार और पुलिस को बुला लिया गया। टीम के आते ही बकाएदार सहम गया और खिसकने की कोशिश की थी। टीम ने घेरकर आरोपी को दबोच लिया था।


 

आवास एवं विकास परिषद की जागृति विहार योजना में सेक्टर-7 में मैसर्स रंजना एसोसिएट्स को वर्ष 2013 में 895 वर्ग मीटर का प्लॉट आवंटित किया गया था। एसोसिएट्स के डायरेक्टर पंकज गुप्ता ने दस फीसदी रकम जमा करने के बाद कब्जा ले लिया था।

इसके बाद से आवास एवं विकास परिषद की ओर से बकाए को लेकर लगातार नोटिस जारी हुए लेकिन कोई रकम जमा नहीं की गई।

अफसरों के मुताबिक 2015 में कब्जा लेने के बाद कोई बकाया पंकज गुप्ता ने जमा नहीं किया, जिस पर 2018 में दो करोड़ 58 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी गई। इसकी वसूली के लिए तहसील और जिला प्रशासन को भी पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed