फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against doctor and BJP leader after complaint of victim woman in Meerut

यूपी: डॉक्टर और भाजपा नेता पर छेड़छाड़ का मुकदमा, महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप

Thu, 02 Jan 2020 02:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor and BJP leader after complaint of victim woman in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
मेरठ में एक हॉस्पिटल की कर्मचारी ने डॉ. मलय शर्मा और भाजपा नेता गगन सोम के खिलाफ थाना सिविल लाइन में छेड़छाड़, गालीगलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि डॉक्टर मलय द्वारा कई दिनों से अश्लील हरकतें की जा रही थीं। इसकी शिकायत करने पर डॉक्टर के इशारे पर भाजपा नेता गगन सोम ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी के मुताबिक शास्त्रीनगर क्षेत्र निवासी महिला कर्मचारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि दो साल से डॉ. मलय उसके साथ गंदी हरकत कर रहे थे। उसकी सीट के पास आते और अश्लील हरकत व अभद्रता करते थे। जिसका कई बार उसके द्वारा विरोध भी किया गया। लेकिन नौकरी और डॉक्टर के डर के चलते वह खामोश रही। डॉक्टर की हरकत अब बढ़ने लगी थी। जिसका विरोध करने पर डॉक्टर ने महिला कर्मचारी को भाजपा नेता गगन सोम से धमकी दिलवानी शुरू कर दी। गगन सोम हॉस्पिटल में मैनेजर होने के साथ डॉक्टर के साथ रहना बताया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ छेड़छाड़ मामला: पीड़िता ने कहा- ऐसे दरिंदों को नहीं जीने का हक, इन्हें मुठभेड़ में मार दो
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर के इशारे पर गगन सोम ने उसके साथ गालीगलौज की और फिर जान से मारने की धमकी तक दी है। वह अपने बेटे के साथ अकेली रहती है। पीड़िता ने जान का खतरा जताया है। महिला कर्मचारी ने मंगलवार को डॉक्टर और भाजपा नेता के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बुधवार देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई
महिला कर्मचारी की शिकायत पर डॉ. मलय शर्मा और अस्पताल के मैनेजर गगन सोम पर छेड़छाड़ व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद अगली कार्रवाई करेगी। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed