फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against BJP MLA Tejendra Nirwal and Congress leader Imran Masood in Shamli

यूपी: भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये रही बड़ी वजह

Tue, 02 Apr 2019 09:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP MLA Tejendra Nirwal and Congress leader Imran Masood in Shamli
यूपी पुलिस

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में शामली के भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कस्बे के आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान में एक अप्रैल को भाजपा की विजय संकल्प सभा आयोजित हुई थी। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में मंच से शामली के भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा 28 मार्च को झिंझाना में कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि कैराना लोकसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुमार की तरफ से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल और कांग्रेस नेता इमरान मसूद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed