{"_id":"69407b5c57e59dc9a3083075","slug":"car-tyre-bursts-on-highway-occupants-narrowly-escape-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1055164-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे पर कार का टायर फटा, बाल-बाल बचे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे पर कार का टायर फटा, बाल-बाल बचे कार सवार
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार शाम दिल्ली से बिजनौर के लिए जा रही कार (टाटा सफारी) का खिर्वा फ्लाईओवर के पास टायर फट गया। अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में जुनैब, गुलशेर, बिलाल, महिलाएं व बच्चे थे। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने किसी तरह लोगों को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार मामूली रूप से घायल हुए।
हापुड़ निवासी जुनैब, गुलशेर व बिलाल परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ कार से बिजनौर जा रहे थे। खिर्वा फ्लाईओवर से पल्लवपुरम की ओर उतरते समय कार का अचानक से टायर फट गया। चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया अैर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार के अंदर चीख पुकार मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार की खीशे भी टूट गए। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सड़क किनारे बैठाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाया और दूसरे वाहन से उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। कार को क्रेन से सड़क किनारे खड़ा कराया।