फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car stopped and youth fired upon; accused absconding.

Meerut News: कार रोक कर युवक पर की फायरिंग, आरोपी फरार

Wed, 07 Oct 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Car stopped and youth fired upon; accused absconding.
किठौर में पुरानी रंजिश में हुई वारदात, बाल-बाल बचा युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। थाना किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते एक कार सवार युवक पर गोली चलाई गई। बाइक सवार हमलावरों ने कार रोककर पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर अवैध तमंचे से तीन गोलियां दागीं। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और उसने जंगल की ओर भागकर जान बचाई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव ललियाना निवासी दानिश और अनस अपनी कार से जा रहे थे। गांव में अनस पेट्रोल पंप के पास सद्दाम और उसके साथी ने उनकी कार रोक ली। दानिश ने बाइक हटाने को कहा तो सद्दाम ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सद्दाम ने अवैध पिस्टल निकालकर दानिश पर गोली चला दी। गोली चलते ही पेट्रोल पंप पर भगदड़ मच गई और दोनों पक्ष फरार हो गए। बताया जाता है कि दानिश के सद्दाम पर सात हजार रुपये बकाया थे। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले दोनों में कहासुनी हुई थी। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
----------



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed