फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car fell into the deep trench, mother and daughter dies in an accident

गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 14 Mar 2018 11:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Mar 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Car fell into the deep trench, mother and daughter dies in an accident
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के बिहारीगढ़ में छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन को ओवरटेक करते वक्त एक कार पेड़ से टकराते हुए गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें देहरादून स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मां और बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कांवली रोड गांधी ग्राम देहरादून निवासी मोहम्मद इसरार अपनी पत्नी नरगिस और तीन बच्चों के साथ लक्सर हरिद्वार में आयोजित अपनी साली की शादी समारोह गया था। वहां से सोमवार देर रात करीब दस बजे कार से देहरादून लौट रहा था। मोहंड के जंगल में दून हाईवे पर गणेशपुर से करीब दो किमी आगे पहुंचे ही थे कि किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर खाई में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: रोडवेज बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 22 यात्री घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राहगीरों की सूचना पर मोहंड पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से 24 वर्षीय नरगिस और उसकी आठ माह बेटी की अहरम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, इसरार और उसकी पांच वर्षीय बेटी आलिया, तीन वर्षीय बेटे अनस का उपचार चल रहा है। मां बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed