फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Tremendous collision of roadways bus and truck, 22 passengers injured

यूपी: रोडवेज बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 22 यात्री घायल

Fri, 09 Mar 2018 09:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 09 Mar 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
up: Tremendous collision of roadways bus and truck, 22 passengers injured
बस और ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

यहां यात्रियों से भरी बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास रोडवेज बस और गत्ते से लदे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में चालक-परिचालक समेत 22 यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। ट्रक चालक समेत तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास बड़ौत की ओर से आ रही रोडवेज बस और बागपत की तरफ से जा रहे गत्ते से लदे ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवे के बीचों-बीच पलट गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला। ट्रक में फंसे चालक को भी किसी तरह निकाला गया। 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग आवागमन के लिए खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : ट्रक में घुसी लग्जरी कार, भाजपा विधायक की मौत, देखिए- हादसे की भयानक तस्वीरें

up: Tremendous collision of roadways bus and truck, 22 passengers injured
हादसे के खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला

हादसे में ट्रक चालक साजिद माता कालोनी बागपत, बस चालक जयप्रकाश बड़ौत, परिचालक सुभाष खेकड़ा, धर्मवीर समारपुर, दिलशाद, रामकुमार, शिवपाल, श्रीपाल, कमलेश बड़ौत, बिजेंद्र रमाला, जसवीर लौहड्डा, योगेंद्र शर्मा, आदर्श नंगला समेत 22 यात्री घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में 12 लोगों का उपचार कराया गया। एक घायल को बड़ौत के नर्सिंग होम में ले जाया गया। करीब नौ यात्री नर्सिंग होम में खुद ही इलाज कराने पहुंचे और छुट्टी लेकर घर चले गए। जिला अस्पताल से ट्रक चालक साजिद, धर्मवीर और दिलशाद को गंभीर हालत में हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि रोडवेज बस चालक किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर जा गिरा। हाईवे पर गत्ते बिखर गए। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन चालकों ने किसी तरह ब्रेक लगाकर गाड़ियों को टक्कर से बचाया।  बस के परिचालक सुभाष ने बताया कि बस में सवार दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। बाकी यात्रियों को कम चोटें लगी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed