फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car driver blinks and death two women, five injured including woman

ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, ड्राइवर सहित पांच घायल

Thu, 01 Feb 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Car driver blinks and death two women, five injured including woman
ट्रक में घुसी इनोवा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जा रहे यमुनानगर के श्रद्धालुओं की इनोवा कार चालक को झपकी आने के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी की जिला अस्पताल जाते समय मौत हो गई। चार महिलाओं सहित चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इन सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यह हादसा सहारनपुर के छुटमलपुर में हुआ। 

विज्ञापन


हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली निवासी छह महिलाएं चालक के साथ इनोवा कार में सवार हो कर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकली थीं। सुबह सात बजे जैसे ही इनकी कार फतेहपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर कमाली जाने वाले रास्ते के पास पहुंची तो चालक को झपकी आने के कारण कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। इसमें छछरौली के मुहल्ला कन्हैया लाल निवासी 40 वर्षीय आरती पत्नि संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक और छह महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। शोर सुन कर आस पास के घरों से लोग निकले और कार सवार महिलाओं को बाहर निकाला तथा पुलिस एवं 108 को सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें : हादसे में स्कॉर्पियो चकनाचूर, महिला समेत दो की मौत, दर्जनों घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 108 तो मौके पर नहीं पहुंची इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपनी कार से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। रास्ते में 45 वर्षीय पूनम पत्नी विपिन कुमार निवासी राधा एन्क्लेव छछरौली ने दम तोड़ दिया। बाकि घायलों सूक्ष्म देवी पत्नी राजीव, संगीता पत्नी संजीव, उमा पत्नी प्रवीण, पूनम उर्फ लवी पत्नी देवेंद्र उर्फ लवली, रेखा पत्नी विनय कुमार निवासीगण मेन बाजार छछरौली और चालक भूपेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला वाली छछरौली को भरती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

108 सेवा को हादसे के तुरंत बाद सूचना कर दी गई थी लेकिन आरोप है कि एंबुलेंस मौके पर नहीं आई। दो तीन बार काल करने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो फतेहपुर निवासी दिलशाद ने अपनी कार से दो घायलों को जबकि डायल सौ ने तीन घायलों और पोलियो अभियान की गाड़ी ने बाकि के दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस न आने के कारण करीब बीस मिनट तक घायल सड़क पर ही पड़ी तड़पती रही। लोगों का कहना था कि यदि समय से एंबुलेंस आ जाती तो हो सकता था कि एक महिला की जान बचाई जा सकती थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed