फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident : Tremendous collision in bus car, two killed, many injured including woman

हादसे में स्कॉर्पियो चकनाचूर, महिला समेत दो की मौत, दर्जनों घायल

Fri, 24 Nov 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 24 Nov 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Accident : Tremendous collision in bus car, two killed, many injured including woman
हादसे में कार हुई चकनाचूर - फोटो : अमर उजाला

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर के पास रोडवेज बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला और एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। गाड़ी में सवार एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। 

विज्ञापन

सोनीपत के पबनेरा निवासी मोहित शर्मा (24) दिल्ली के बवाना में रहता है। वह अपने साथी अमित (26) निवासी जेवरा (दिल्ली) और ताई सत्यवती (62) के साथ बृहस्पतिवार को स्कॉर्पियो में सवार होकर अपनी ममेरी बहन की शादी में शामली जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जैसे ही गाड़ी गुफा बाबा मंदिर से आगे निकली तभी बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस (यूपी17टी- 4546) ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। गाड़ी चला रहे युवक अमित के अलावा महिला सत्यवती की मौत हो गई और मोहित गंभीर घायल हो गया। वहीं बस में सवार सुनील, नितिन, अखिल, सुरेंद्र, नीरज समेत दर्जनों यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें : ड्राइवर को लगी झपकी और खत्म हो गईं पांच जिंदगियां, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Accident : Tremendous collision in bus car, two killed, many injured including woman
कार से घायलों को निकालते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला

इस हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौका पाकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और लोगों ने मिलकर गाड़ी से उनको निकाला। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल मोहित को जिला अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसको मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया। मृतक सत्यवती के बेटे अमित की तहरीर पर कोतवाली में रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवार में मचा कोहराम, बेहोश हुई महिला
मृतक अमित का दिल्ली में ही ढाबा है। वह अपनी स्कॉर्पियो से शादी में जा रहा था। उसके एक बेटा है। वहीं महिला सत्यवती के एक लड़की और चार लड़के हैं। सभी बच्चे शादीशुदा हैं। हादसे का पता चलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन रोते-रोते बेहोश हो गए।

आगे निकलने की होड़ में नियंत्रण खो बैठा चालक

Accident : Tremendous collision in bus car, two killed, many injured including woman
हादसे में कार हुई चकनाचूर - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बस और मिनी बस के बीच हाईवे पर आगे निकलने की होड़ मची थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बागपत समेत अन्य बस स्टैंड से पहले सवारी लेने के चक्कर में तेज बस चलाई जा रही थी, इस कारण बस चालक नियंत्रण खो बैठा और विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियों को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो चला रहे अमित ने बस से बचने का प्रयास किया, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था। रेत की बुग्गी भी इस बीच मार्ग से गुजर रही थी।

इनसेट
शामली से दिल्ली तक मचती है होड़

रोडवेज की अनुबंधित बसों के बीच शामली से लेकर दिल्ली तक आगे निकलने की होड़ मची रहती है। पहले शामली से बड़ौत और इसके बाद बड़ौत से आगे निकलते ही चालक तेज गति से बस चलाते देखे जा सकते हैं। इस कारण ही कई बार हादसे होते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed