फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car and bike collision three dead in bijnor

बिजनौरः कार और बाइक की भिड़ंत, हादसे में भाई-बहन सहित तीन की मौत

Wed, 09 Dec 2020 12:05 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Car and bike collision three dead in bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

स्योहारा थाना क्षेत्र में बागवाड़ा नहर की पुलिया के पास मंगलवार रात तेज गति पर आ रही वैगनआर कार ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मारने के बाद पैदल जा रही युवती को भी कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ और इसमें मरने वालों में गोलू पुत्र सुधीर, उसकी बहन गुंजन निवासी गांव बागबाड़ा और इसी गांव की सोनल पुत्री सुखराम थी। हादसे के वक्त गोलू बाइक से अपनी बहन गुंजन को लेकर जा रहा था। इस दौरान नहर पुल के पास सामने आई वैगनआर कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद बदहवासी वैगनआर कार चालक ने अपनी मां के साथ पैदल जा रही सोनल को भी टक्कर मार दी। उसकी भी मौके  पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
भागूवाला क्षेत्र की चंदक हेड के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार शाम भागूवाला निवासी मजदूर पेशा निसार के पुत्र गुलफाम (27) और सरफराज (32) बाइक से घर जा रहे थे। चंदक हेड के निकट तेज रफ्तार टाटा 407 वाहन से टक्कर में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल नजीबाबाद के पूजा नर्सिंग होम लाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। गुलफाम मोटा महादेव क्षेत्र में एक होटल पर काम करता था जबकि उसका बड़ा भाई सरफराज कोल्हापुर में सोफा बनाने का काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह घर आया हुआ था। मंडावली पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार की मौत
मंगलवार सुबह अमरोहा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति चांदपुर की पेपर मिल में मजदूर था और वहां से ड्यूटी खत्म कर घर वापस आ रहा था।

शिवाला कलां के गांव भैंसा निवासी नेत्रपाल (45) चांदपुर की एक पेपर मिल में काम करता था। मंगलवार सुबह वह रात्रि ड्यूटी कर बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। ग्राम जुझैला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी नूरपुर पहुंचा दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। नेत्रपाल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई खचेड़ू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed