{"_id":"5ad0b2ce4f1c1b582c8b457d","slug":"car-and-bike-collision-in-muzaffarnagar-two-killed-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसे: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, 2 की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसे: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, 2 की मौत, कई घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में खतौली के रतनपुरी में अलग अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गांव पमनावली निवासी रामअवतार पुत्र रामपाल पिलखुवा में किराए के मकान में रहता है। रामअवतार पिलखुवा में जूतों का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार को वह बाइक से अपने साथ मकान मालिक विनोद (50) पुत्र नवाब सिंह को लेकर पमनावली आया था। शुक्रवार को दोनों बाइक से वापस पिलखुवा लौट रहे थे। हाइवे पर चीतल ग्रांड के पास कट पर पहुंचने पर मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामअवतार गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामअवतार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मृतक के जीजा ने थाना दौराला के गांव सकौती निवासी मांगेराम ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
पढ़ें : दर्दनाक हादसा: दूल्हा बनने जा रहे युवक सहित 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना रतनपुरी क्षेत्र के कल्याणपुर पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार रात 10 बजे घटित हुई। पुलिस के मुताबिक जिला शामली के गांव हसनपुर निवासी जसराज (35) पुत्र महेंद्र अपने भांजे शुभम पुत्र देशराज निवासी मुजफ्फरनगर के साथ बुलेट से खतौली से बुढ़ाना की तरफ जा रहे थे। रात के करीब 10 बजे जब ये दोनों रतनपुरी क्षेत्र की कल्याणपुर चौकी के पास पहुंचे, तो वहां निर्माणधीन पुल के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे जसराज और उसका भांजा गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान जसराज की मौत हो गई। चिकित्सकों ने शुभम को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने रात में ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई विजय कुमार पुत्र राजेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/