फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car Accident In Meerut, six people injured

स्पोर्ट्स कारोबारी के बेटे ने दौड़ाई अंधाधुंध कार, आधा दर्जन लोग घायल

Mon, 15 Jan 2018 02:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 15 Jan 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Car Accident In Meerut, six people injured
थापरनगर में आरोपी कार चालक को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में एक स्पोर्ट्स कारोबारी के बेटे ने कार को अंधाधुंध दौड़ा दिया। कार ने दो कारों और तीन बाइकों में टक्कर मारी। इस दौरान जहां आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए तो एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़कर थाने भेज दिया। 

विज्ञापन


पढ़ें : हादसा : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के चचेरे भाई समेत दो की मौत, कई घायल
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी कार चालक नाबालिग है। सूरजकुंड निवासी स्पोर्ट्स कारोबारी का किशोर पुत्र वरना गाड़ी से अपने चाचा के यहां जा रहा था। थापर नगर में गुरुद्वारा रोड के कट पर तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी। उसके बाद रास्ते में खड़े गुड्डू नाम के युवक को चपेट में ले लिया। आरोपी ने बताया कि एक बाइक को बचाने के चक्कर में वह नर्वस हो गया था, उसने जानबूझकर किसी को टक्कर नहीं मारी। वहीं,  पुलिस तहरीर के आने के बाद कार्रवाई की बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुगाड़ की टक्कर से बाइक सवार दो व्यापारी घायल
माधवपुरम के पास रविवार शाम तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दवा व्यापारी मुकेश निवासी खत्ता रोड और शैलेंद्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि जुगाड़ वाहन दूसरे समुदाय का युवक चला रहा था। पुलिस ने तहरीर नहीं ली और दो घंटे तक पीड़ित लोगों को थाने में बैठाए रखा। 

ई-रिक्शा ने मारी बाइक को टक्कर, नाबालिग चालक को पीटा
दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के पास रविवार दोपहर एक ई-रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा एक नाबालिग चला रहा था। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने ईं-रिक्शा चालक को पकड़कर पीट दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed