फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident: Former MP Shahid Akhlaq cousin killed two, many injured

हादसा : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के चचेरे भाई समेत दो की मौत, कई घायल

Tue, 09 Jan 2018 12:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Jan 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Accident: Former MP Shahid Akhlaq cousin killed two, many injured
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल से लौट रहे मेरठ के पूर्व बसपा सांसद शाहिद अखलाक के पुत्र की कार हापुड़ बाईपास पर कोहरे में खराब खड़े डंपर में जा घुसी। इस हादसे में अखलाक के चचेरे भाई शाहरुख सहित दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र मामूली रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का पुत्र कामिल (21) अपने रिश्ते के चाचा और शाहिद अखलाक के चचेरे भाई शाहरुख (22) पुत्र हाजी इकबाल व उसके एक अन्य दोस्त दानिश (22) के साथ शनिवार सुबह करीब पांच बजे नैनीताल से घूमकर लौट रहा था। जैसी ही उनकी इंडीवर गाड़ी हापुड़ बाईपास पर देहात थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर कट के पास पहुंची तो चालक कोहरे में खराब खड़े डंपर को देख नहीं पाया और गाड़ी डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में शाहरुख समेत तीन युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन शाहरुख और दानिश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे की मौत, B.day के दिन बुझा घर का एकलौता चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कई वाहन भिड़े

Accident: Former MP Shahid Akhlaq cousin killed two, many injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

इस दुर्घटना के बाद वहां कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान कार से हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे पवन, रवि व मोनू निवासी दिल्ली भी घायल हो गए। तीनों शादी में ढोल बजाकर दिल्ली लौट रहे थे। इसके अलावा एक अन्य कार में सवार दिल्ली उत्तम नगर निवासी निर्दोष गुप्ता, रितु व नेहा भी घायल हो गए। घायलों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक बाइक सवार दो युवक भी डंपर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जैसे तैसे यातायात सुचारू कराया। 

सीओ राजेश कुमार का कहना है कि दुर्घटना में शाहरुख समेत दो युवकों की मौत की पुष्टि हुई है। दोनों मेरठ के श्यामनगर निवासी हैं। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि चालक फरार है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

तत्काल मदद मिलती तो न जाती जान : अखलाक
मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के मुताबिक दुर्घटना के बाद घायलों को यदि समय से मदद मिल जाती तो दोनों की जान बच सकती थी। घायल मदद की गुहार लगाते रहे पर हाईवे पर किसी ने गाड़ी ही नहीं रोकी। सूचना मिलने पर आनन फानन में वह पहुंचे और पुलिस भी, लेकिन पर तब तक देर हो चुकी थी। कोहरे में शाहिद अखलाक की गाड़ी भी रास्ते में कई बार वाहनों से टकराते टकराते बची। उन्होंने अपील की है कि  यदि इस तरह कोई एक्सीडेंट हो तो लोग मदद करें। इससे किसी की जान बच सकती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed