{"_id":"5b28b99e4f1c1bc2378b496b","slug":"car-accident-in-bijnor-one-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो गंभीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे युवकों के मैक्स वाहन में पीछे से मारुति वैन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव पीपली दाऊद से मैक्स वाहन में करीब एक दर्जन युवक पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए मुजफ्फरनगर जा रहे थे। सोमवार रात चांदपुर-बिजनौर रोड पर जब थाना चांदपुर के गांव पीपली जट मोड़ अपना धर्मकांटा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई मारुति वैन ने मैक्स वाहन में टक्कर मार दी। इसमें गांव पीपली दाऊद निवासी नजाकत अली पुत्र जमालुद्दीन, अकरम पुत्र इस्माइल, मुन्नू पुत्र ब्रह्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया जहां नजाकत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 4 लोगों की मौत, देखें भयावह तस्वीरें
विज्ञापन
अकरम और मुन्नू को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नजाकत के भाई रिफाकत अली ने चांदपुर थाने में मारुति वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने मारुति वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली है और मारुति चालक को हिरासत में ले लिया है।
उधर, नजाकत के परिजनों ने फोन पर बताया कि गांव पीपली मोड़ के पास नजाकत अली, अकरम और मुन्नू सिंह मैक्स वाहन के पीछे खड़े थे। तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहे मारुति वैन चालक ने पीछे से मैक्स में टक्कर मार दी। नजाकत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, उसके पिता मजदूरी करते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/