फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Capture of pond land, construction of dairy and building

Meerut News: तालाब की भूमि पर कब्जा, डेयरी व भवन का निर्माण

Tue, 18 Feb 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Capture of pond land, construction of dairy and building
सरूरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जसड़ सुलताननगर में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए।
विज्ञापन

गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी धर्मपाल व अर्जुन ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि गांव में स्थित तालाब की भूमि पर गांव निवासी आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा कर डेयरी व हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि तालाब की भूमि पर कब्जा होने से गांव के पानी की भी निकासी नहीं हो रही है। गांव में कई की कई गलियों में पानी भर गया है। इस कारण लोगों को आगमन में समस्या होती है। ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। सोमवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम नारायणी भाटिया ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed