फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: cantt MLA nephew arrested for violation lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार, एडीजी ने जताई नाराजगी

Mon, 24 Aug 2020 11:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: cantt MLA nephew arrested for violation lockdown
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताब प्रकरण में घिरे कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। नौचंदी पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उनके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। वह डेयरी की आड़ में अन्य सामान बेच रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के भतीजे जितेंद्र अग्रवाल पुत्र नरेंद्र अग्रवाल की कैलाश डेयरी है। वह रविवार को लॉकडाउन के बावजूद डेयरी की आड में किराना का सामान बेच रहा था। इसकी जानकारी पाकर नौचंदी पुलिस डेयरी पर पहुंची और जितेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पाकर भाजपा नेता नौचंदी थाने में जुटने लगे। इस पर इंस्पेक्टर ने मामला तूल पकड़ता देख लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने मौके से बरामद सामान कब्जे में ले लिया। इससे पहले भी जितेंद्र अग्रवाल ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया था। उस दौरान पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के परिजन खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन से कैलाश डेयरी बंद कराने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि कानून सबके लिए एक है। आखिर नौचंदी एवं सिविल लाइन पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन से आया बड़ा बदलाव, पहले इन स्थानों पर उमड़ती थी भीड़, आज पसरा है सन्नाटा, देखें तस्वीरें


एडीजी ने जताई नाराजगी
कोरोना काल में पूरा देश लॉकडाउन के चलते बंद था। इसके बावजूद कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर एवं सिविल लाइन क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में कैलाश डेयरी खुली हुई थी। पुलिस ने इन्हें बंद कराने की जहमत नहीं उठाई। इसी दौरान एडीजी जोन राजीव सभरवाल शहर का जायजा ले रहे थे। शास्त्रीनगर में कैलाश डेयरी खुली मिली थी। उन्होंने पुलिस से दुकान की परमिशन के बारे में पूछा तो जवाब नहीं मिलने पर सख्त नाराजगी जताई। इसके बाद डेयरी तत्काल बंद करा दी। सिविल लाइन पुलिस ने भी कैलाश डेयरी पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया था।

लॉकडाउन के दौरान डेयरी की आड़ में अन्य सामान कैलाश डेयरी पर बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर नौचंदी पुलिस ने डेयरी के संचालक जितेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में थाने से छोड़ दिया। - संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed