फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन से आया बड़ा बदलाव, पहले इन स्थानों पर उमड़ती थी भीड़, आज पसरा है सन्नाटा, देखें तस्वीरें

Sat, 22 Aug 2020 04:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Aug 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in UP: temple and sports stadium closed from five Month due to corona virus at Saharanpur
लॉकडाउन का असर - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र को संबोधित करते हुए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। कोरोना काल के चलते 25 मार्च से देश में लॉकडाउन शुरू हो गया था। वहीं लॉकडाउन-5 के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से खोला गया। अगर बात उत्तर प्रदेश की करे तो अब सूबे में शनिवार और रविवार का लॉकडाउन चल रहा है। 24 अगस्त को लॉकडाउन के पांच महीने पूरे होने जा रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि इस बीच लोगों के जीवन में क्या- क्या बदलाव आए हैं।

Lockdown in UP: temple and sports stadium closed from five Month due to corona virus at Saharanpur
पहले होती थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों में सहारनपुर शहर के प्रमुख स्थलों की चमक धमक से लेकर यहां उमड़ने वाली भीड़ में भी काफी अंतर आ गया है। इसी अंतर को महसूस कराएंगी कोरोना काल से पहले और अब की कुछ ये खास तस्वीरें...।

Lockdown in UP: temple and sports stadium closed from five Month due to corona virus at Saharanpur
अब और पहले में अंतर - फोटो : अमर उजाला

सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर : पहले और अब
शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के मंदिर में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से लेकर देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोरोना काल से पहले तो नवरात्र के दौरान तो यहां श्रद्धालुओं की इतनी लंबी कतारें लगती थीं कि देवी के दर्शन में तीन-तीन दिन लग जाते थे। अब तो अधिकतर हिस्से में दुकानें और पांडाल ही खाली पड़े हैं। ऐसी मान्यता है कि मां शांकभरी देवी के दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in UP: temple and sports stadium closed from five Month due to corona virus at Saharanpur
सहारनपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन : पहले और अब
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र से लेकर कई राज्यों को जाने वाली 150 से अधिक ट्रेनें सहारनपुर के रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती थीं। कोरोना काल से पहले यहां रोजाना यात्रियों की काफी संख्या रहती थी। अब यहां बाहरी परिसर से लेकर अंदर तक सन्नाटा ही नजर आता है।

विज्ञापन
Lockdown in UP: temple and sports stadium closed from five Month due to corona virus at Saharanpur
लॉकडाउन का असर - फोटो : अमर उजाला

घंटाघर चौक : पहले और अब
अंबाला और देहरादून हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों को जोड़ने वाला घंटाघर चौक कोरोना काल से पहले इतना व्यस्त था कि यहां एक मिनट के लिए भी भीड़ कम नहीं होती थी। साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच मौजूदा समय में यहां यह भीड़ काफी कम हुई है। इसका नजारा भी बिल्कुल बदला सा नजर आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed