फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canter driver made wife unconscious and stole Rs 3 lakh

Meerut News: कैंटर चालक, पत्नी को बेहोश कर तीन लाख रुपये उड़ाए

Thu, 28 Sep 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Canter driver made wife unconscious and stole Rs 3 lakh
मेरठ। गाजियाबाद से कैंटर चालक व उसकी पत्नी, बच्चे को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद लिफ्ट मांगकर बैठे युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी उड़ा दी। होश में आने के बाद चालक ने कॉशी टोल प्लाजा के पास पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। बाद में मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद का लालकुआं निवासी रामकुमार कैंटर चालक है। मंगलवार की शाम रामकुमार पत्नी और बच्चे के साथ कैंटर से मेरठ के रोहटा रोड स्थित रिश्तेदारी में आ रहा था। लालकुआं से एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय एक युवक मिला। उसने मेरठ जाने के लिए कहा। कैंटर चालक ने उसे कैंटर में बैठा लिया। एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के रेस्ट एरिया में कैंटर में पंचर हो गया। बातचीत के दौरान बदमाश ने बैग से कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स निकाल लिए, जिन्हें खाने के थोड़ी देर बाद रामकुमार और उसकी पत्नी और बच्चा बहोश हो गए। इसके बाद बदमाश बैग से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

होश में आने के बाद कैंटर चालक रामकुमार ने काशी टोल प्लाजा के पास पहुंचकर लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने उन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को रामकुमार ने परतापुर थाने में शिकायत की है। परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र में घटना हुई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed