फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cangrase sevadal ne pardhanmantri se manga istifa

कांग्रेस सेवादल ने प्रधानमंत्री से मांगा इस्तीफा

Sun, 23 Sep 2018 01:46 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 23 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
cangrase sevadal ne pardhanmantri se manga istifa
meerut - फोटो : meerut
 उप्र कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गुर सिखाए। वहीं राफेल घोटाले पर भाजपा को घेरने का काम किया। सेवादल के नेताओं ने प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

  कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं की सभा बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें उप्र कांग्रेस सेवादल के पश्चिम जोन एवं एनसीआर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि देश में झूठ की राजनीति खेलकर लोगों को धर्म और जाति में बांटा जा रहा है। देश में भ्रष्टाचार हो रहा है। लोग घोटाले करके विदेश भाग रहे हैं। प्रधानमंत्री सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सेवादल कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। पश्चिम प्रभारी दिनेश्वर त्यागी ने कहा कि सभी जनपदों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


राफेल सौदे के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने निकाला मार्च 
मेरठ।
राफेल सौदे के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च इंदिरा चौक से प्रारंभ होकर बुढ़ाना गेट, खैरनगर चौराहा, छतरीवाला पीर, जली कोठी से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडये व दिनेश्वर त्यागी के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर इक्ट्ठा हुए। इंदिरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राफेल सौदे के विरोध में मार्च प्रारंभ किया। शहीद स्मारक पहुंचने पर सभी ने शहीदों को नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मोंगा, महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी, पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, उदय वीर त्यागी, महानगर अध्यक्ष शबी खान, कार्यक्रम संयोजक एवं सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर, शाहबाज, राम गोपाल, मनोज गौड़, सोबरन, शाहिद खान, अशोक पंडित, दीपक शर्मा, वकील अहमद, सतीश शर्मा, विनोद धीमा, इमरान, अरदीप, अशोक शर्मा, मांगेराम त्यागी, अतुल, संदीप, समीना, डॉ. रजनी सिंह, महेंद्र तिवारी, अनिल देव त्यागी, जसवीर सिंह, फिरोज, जगदीप अरोरा, सूरज वाल्मीकि, अनिरुद्ध त्यागी, उत्तर प्रदेश महामंत्री नसीम कुरैशी, यूसुफ  कुरैशी, रिजवान त्यागी, महराज आलम, नवीन गुर्जर, ऋषभ, एस के शाहरुख, गौरव भाटी, अभिमन्यु त्यागी, विनोद सोनकर, गुलजार चौहान, प्रमोद शर्मा, आशीष पंवार, राकेश कुशवाह, योगी जाटव, नवीन गुर्जर, रिजवान त्यागी, महाराज, नसीब, यूसुफ, आशु, हितेश, जितेंद, सुनील, परवेज, गौरव बांगा, नसीम, इस्तेखार, धर्मेंद्र, गुलफाम, तोसिब, इंतजार, संजीव, कनिष्का पैदल मार्च में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed