{"_id":"5cc7327dbdec22074a6acccb","slug":"candidate-s-audio-viral-after-hindu-religion-is-said-to-be-adopted-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी का ऑडियो वायरल, कही हिंदू धर्म अपनाने की बात, पहले लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी का ऑडियो वायरल, कही हिंदू धर्म अपनाने की बात, पहले लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
Mon, 29 Apr 2019 10:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत से लोकसभा चुनाव लड़ चुके एक पार्टी के प्रत्याशी का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में प्रत्याशी ने हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। प्रकरण में हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले के एक गांव निवासी प्रत्याशी ने बागपत सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। प्रत्याशी की ऑडियो वायरल हो रही है। प्रत्याशी मोबाइल पर अपने किसी साथी से बात कर रहा। उसका साथी चुनाव के बारे में पूछ रहा है। प्रत्याशी ने ऑडियो में कहा कि कौम पर विश्वास नहीं रहा है। वह हिंदू धर्म अपनाएगा। इसे मजाक मत समझना। हिंदू बिरादरी के लोग अपनों का साथ देते हैं। प्रत्याशी ने 2:28 मिनट के ऑडियो में कई बार धर्म परिवर्तन की बात कही। ऑडियो वायरल होने के बाद प्रत्याशी के समाज के लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
वहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी प्रत्याशी से संपर्क करने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन प्रत्याशी से संपर्क नहीं हो पा रहा। प्रत्याशी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/