फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cancer survivor gets 84 percent marks

कैंसर से जीती जंग, पाए 84 फीसदी अंक

Fri, 03 May 2019 04:13 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 03 May 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
Cancer survivor gets 84 percent marks
निधि - फोटो : अमर उजाला
 कैंसर, यह शब्द सुनकर ही रूह कांप जाती है। मगर एक बेटी ने न सिर्फ कैंसर से जंग जीती, बल्कि इंटरमीडिएट में 84 फीसदी अंक भी पाए। यह होनहार और हिम्मती बिटिया है निधि आर्य। निधि वेस्टर्न रोड स्थित एमपीजीएस की छात्रा हैं। उसने बताया कि मुझे 2012 में पता चला था कि ब्लड कैंसर है। इसके बाद इलाज शुरू हुआ। चार साल कीमोथेरेपी चली। 2016 में कैंसर से जंग जीती और अब इंटरमीडिएट में सफलता पाई। इंटरमीडिएट में उसने अंग्रेजी और पेंटिंग में 90 प्रतिशत अंक पाए हैं। वह आर्यनगर कंकरखेड़ा में रहती हैं। पिता मनीष आर्य दुकानदार हैं। माता चंचल घरेलू महिला हैं और पति का हाथ भी बंटाती हैं। छोटा भाई रितिक 8वीं में पढ़ता है।
विज्ञापन


जुड़वा भाइयों ने पाई सफलता                       
मेरठ।
मेरठ पब्लिक स्कूल में विज्ञान स्ट्रीम (पीसीएम) के स्टूडेंट्स सक्षम और समर्थ बंसल जुड़वा भाई हैं। दोनों ने इस साल इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। सक्षम एमपीएस टॉपर हैं, उनके98.6 प्रतिशत अंक हैं। वहीं भाई समर्थ के 97 प्रतिशत अंक हैं। दोनों भाइयों ने बताया कि वह अलग-अलग पढ़ाई करते थे। हाईस्कूल में इनके 10 सीजीपीए थे। इनका परिवार बागपत रोड पर रहता है। मां घरेलू महिला और पिता कारोबारी हैं। दो बहनें हैं। उनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed