फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Camps were set up at more than 200 sites

योगमय हुआ शहर...200 से अधिक स्थलों पर लगाए गए शिविर

Sun, 22 Jun 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Camps were set up at more than 200 sites
योग विज्ञान संस्थान के द्वारा गंगानगर में आयोजित योग शिविर।
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को पूरा शहर योगमय हो गया। शहर में 200 से अधिक स्थलों पर योग शिविर लगाए गए। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसवी, व्यापारी सहित अन्य वर्ग के लोग शामिल हुए। बच्चों, युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में काफी उत्साह देखने को मिला। घरों, कॉलेजों, पार्कों, कॉलोनियों मोहल्लों और मंदिरों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

योग विज्ञान संस्थान उत्तरी जिला द्वारा रक्षापुरम सेक्टर चार में मेरठ क्लब में कार्यक्रम में नरेश चंद्र शर्मा, एलएल बत्रा सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलन किया। सरस्वती वंदना में प्रतिभा त्यागी, दीपा सिंह, छवि रहीं। दधीचि पार्क में तरुणा, श्वेता, रेनू, सुनीता सहित अन्य ने योगाभ्यास किया। गंगानगर, गंगा सागर, मिनाक्षीपुरम, गंगा वाटिका में भी योग हुआ। शिवाजी रोड पर लोक चंद्रा, अमरीश, अमित, देवांश, कमल ने योग किया। जागृति विहार में नरेश विश्वकर्मा, सोमदत्त सिटी में सतीश त्यागी, रेणु गोयल, राजेश, मनीषा, नरेंद्र, दीपक शर्मा, संजय जाटव ने योग किया। श्रीराम पैलेस में भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, पवन गोयल, प्रदीप गुप्ता, डॉ. बीके गुप्ता, अनिल मित्तल ने योग किया।
विज्ञापन

रुड़की रोड कल्याणी फार्म में भारत विकास परिषद की नौ शाखाओं ने योग किया। सरल माधव, मीना माधव, सुबोध गर्ग, मुकेश चंद्र, संगीता अग्रवाल, सोनिया कश्यप रहीं। कंकरखेड़ा जगदीशपुरम में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति से प्रसून रस्तौगी, एसएस त्यागी, एसके अरोड़ा, चक्रधर ने योगाभ्यास किया। श्रद्धापुरी में डॉ. अजय कुमार, डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. सुनील चावला ने योग किया। सोमदत्त सिटी बी-ब्लॉक में दीपक शर्मा, राहुल, करन, सतीश चंद्र त्यागी ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। रुड़की रोड सन सिटी में नीता, संजना, पूनम, सुमन, उर्मिला ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब-60 ने टैगोर पार्क में योग कराया
- शास्त्रीनगर टैगोर पार्क में क्लब-60 के द्वारा योग में महेश रस्तौगी, मुकेश कुमार, डॉ. संजय, गीता रहीं। फूलबाग कॉलोनी में जैन मिलन के द्वारा योग में डीके शर्मा, नवीन जैन, सुनील जैन, संजय जैन, मोहित जैन रहे। वहीं, शास्त्रीनगर ए ब्लॉक पार्क में चंचल गुलाटी, सुशीला, भारती, रेखा, बबली, नीलम ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed