फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campaign will be run for communicable diseases

Meerut News: संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान

Fri, 26 Jun 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be run for communicable diseases
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। संचारी रोग पर नियंत्रण का अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें भी विभिन्न गतिविधियां संचालित होंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में चेचक, हैजा, डेंगू ज्वर, सूजाक, हेपेटाइटिस-ए, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और मलेरिया आदि आते हैं।

उन्होंने कहा कि रोगों से बचाव का बेहतर उपाय रोगों के प्रति सावधानी बरतना और बचाव के उपाय करना भी है। अभियान के तहत लोगों को इन रोगों के लक्षणों के प्रति सतर्क करते हुए बचाव के उपाय बताए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि संवेदीकरण, जागरूकता, प्रचार-प्रसार आदि माध्यमों से अभियान को सफल बनाया जाएगा। अभियान में एएनएम एवं आशाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed