फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call details and CCTV footage were examined, but no clue was found about Mahir's killers

कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, माहिर के हत्यारों का नहीं मिला सुराग

Tue, 01 Jul 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Call details and CCTV footage were examined, but no clue was found about Mahir's killers
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसौरा में शुक्रवार रात गोली मारकर की गई मेडिकल स्टोर संचालक माहिर (32) की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से भी हत्यारों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस को इस मामले में किसी करीबी पर शक है, लेकिन कोई सुराग अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

जिसौरा निवासी माहिर घर से कुछ दूर इश्तिखार की दुकान में मेडिकल स्टोर चलाता था। शुक्रवार रात मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। माहिर के सिर और चेहरे पर गोली मार दी। माहिर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। हमलावर इत्मीनान से भाग निकले। काफी देर बाद मौके से गुजरे बाइक सवार ने बाईक के नीचे खून से लथपथ शव रास्ते पर देख कुछ दूर दुकान पर बैठे लोगों को जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और माहिर के परिजनों को बुलाया। पुलिस ने गांव के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो करीब साढे 10 बजे एक दुकान पर बैठा हुआ दिख रहा है। वह अपना मेडिकल स्टोर पहले ही बंद कर चुका था। माना जा रहा है कि हत्या करीब 11 बजे के आसपास हुई। जिस तरह काफी पास से माहिर को गोली मारी गई, उससे लग रहा है कि आरोपी उसकी पहचान वाले थे। उन्होंने बात करने के बहाने रोका और गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के कुछ कैमरे खराब भी मिले हैं। इसकी वजह से भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि हत्याकांड में किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
परिजनों ने किया रंजिश से इन्कार
माहिर के परिजनों ने किसी से कोई रंजिश और विवाद से इन्कार किया है। ऐसे में माहिर की हत्या क्यों और किस वजह से की गई यह बड़ा सवाल है। माहिर की शादी तीन वर्ष पूर्व महविश के साथ हुई थी। उसकी एक डेढ साल की और एक दो माह की बेटी है। माहिर पांच भाईयों में चौथे नंबर का था। अन्य भाई मजदूरी आदि करके परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। तीन बहनें हैं और पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed