फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cadets given a message of positive thinking.

Meerut News: कैडेट्स को दिया सकारात्मक सोच का संदेश

Thu, 27 Aug 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Cadets given a message of positive thinking.
थल सेना कैंप लॉन्च एवं सीएटीसी-264 का छठा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। थल सेना कैंप लॉन्च एवं सीएटीसी-264 के छठे दिन बृहस्पतिवार को एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम ने कैंप का दौरा किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू और कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने थल सेना कैंप के लिए चयनित 52 कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और किट लेआउट का निरीक्षण किया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटरनरी क्लीनिक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैंप की गतिविधियों और प्रगति की जानकारी दी गई। पिछले थल सेना कैंप की बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। मेरठ ग्रुप को रनर-अप ट्रॉफी और लखनऊ ग्रुप को विजेता ट्रॉफी दी गई। पिछले वर्ष थल सेना कैंप में शामिल रहे कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

मेजर जनरल गौरव गौतम ने कैडेट्स को अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने प्रशिक्षण में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने करीब 403 कैडेट्स से व्यक्तिगत संवाद कर उनके कॉलेज, गतिविधियों और एनसीसी अनुभवों की जानकारी ली। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed