फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cabinet Minister visits hospital to inquire about Vijay Rana's condition; wishes him a speedy recovery.

Meerut News: विजय राणा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Tue, 14 Jul 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister visits hospital to inquire about Vijay Rana's condition; wishes him a speedy recovery.
गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल विजय राणा का हाल जानते कैबिनेट डॉ मंत्री सोमेंद्र तोमर(भ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय राणा का हाल जानने के लिए सोमवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, रालोद नेता सुनील रोहटा समेत सैकड़ों लोग मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल पहुंचे। सभी ने विजय राणा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

बताया गया कि रविवार देर रात प्रयागराज से मेरठ लौट रहे रालोद नेता आदित्य पवार की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली के सामने लगे एक यूनिपोल से टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार रालोद नेता आदित्य पवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि विजय राणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार में सवार तीसरे साथी वैभव को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं, अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने विजय राणा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही रालोद नेता आदित्य पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed