फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   caa not opposes to indians

नागरिकता संसोधन बिल किसी भारतीय के खिलाफ नही

Wed, 01 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
caa not opposes to indians
मोदीपुरम (मेरठ)। बागपत लोकसभा से सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून किसी भारतीय नागरिक के खिलाफ नही है। तीन देशों के नागरिकों को नागरिकता देने के लिए यह कानून बनाया गया है। विपक्षी पार्टियां लोगों को भ्रमित कर रही हैं। मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

बाईपास स्थित रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि पाकिस्तान में 21 प्रतिशत हिंदू थे, अब तीन प्रतिशत ही रह गए हैं। बांग्लादेश में सात प्रतिशत है। भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों में लगातार इजाफा हुुआ है। असम में एनआरसी के सवाल पर सांसद ने कहा कि असम में 1966 में बसे लोग एनआरसी की जद में नही आएंगे। 1966 से 1971 के बीच बसे लोगों की जांच की जाएगी। एनआरसी कांग्रेस के जमाने में शुरू हुआ, लेकिन अब कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को बहका रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज राठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला महामंत्री संदीप प्रधान, महामंत्री संजीव बंसल, मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल बजरंगी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री आयुष चपराणा, कपिल शर्मा, विनोद चौधरी, भवंर सिंह तोमर, सोनू त्यागी, संचित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केरल पुलिस इस मामले में करे कार्रवाई
केरल के राज्यपाल मो. आरिफ के साथ इतिहासकार इरफान हबीब द्वारा की गई अभद्रता के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। केरल पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। मेरठ के एसपी सिटी द्वारा की गई टिप्पणी पर सांसद बोले, पुलिस अधिकारियों का काम कानून का पालन करना होता है। पुलिस अधिकारियों को इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए। ऐसे बयान से विवाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आएगी वैभव नामक पुस्तक
70 साल में देश के बच्चों को इतिहास में पढ़ाया गया कि उनके पूर्वज अनपढ थे। विज्ञान से अनजान थे। लेकिन जल्द ही स्कूल कॉलेजों में वैभव नाम की पुस्तक पढ़ाई जाएगी। इसमें भारत के इतिहास की पूर्ण जानकारी होगी। यह पुस्तक मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी ने तैयार की है।

...और मजबूत होगी अर्थव्यवस्था
देश की अर्थव्यवस्था पर सांसद ने बागपत और गाजियाबाद का हवाला देते हुए कहा कि इंडस्ट्रीयल जोन में प्लाट की कीमत लगातार बढ़ रही है, जबकि घर सस्ते हो रहे हैं। सरकार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन की बनाएंगे। इसको लेकर काम किया जाएगा। आने वाले समय में भारत नया मुकाम हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed