फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   By Poll Election: RLD President Chaudhary Jayant Singh Says will win unilaterally in Khatauli

By Poll Election: रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बोले-खतौली उपचुनाव में एकतरफा जीत करेंगे हासिल

Sat, 26 Nov 2022 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Nov 2022 01:07 PM IST
सार

मेरठ पहुंचे जयंत चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों  से बात करते हुए कहा कि खतौली उपचुनाव में गठबंधन की एकतरफा जीत होगी। निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो गलत करता है उसे दंड अवश्य मिलता है।

विज्ञापन
By Poll Election: RLD President Chaudhary Jayant Singh Says will win unilaterally in Khatauli
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पत्रकारों से बातचीत की। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि खतौली में एक तरफा जीत होगी। 8 तारीख की नतीजे सबके सामने होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जो मैदान भैया पर सवाल उठा रही है क्या उनको नहीं पता कि उनकी पार्टी के विधायक क्यों हटाये गए? जो गलत करता है उसे दंड जरूर मिलता है। मदन भैया चार बार विधायक रह चुके हैं और जनता को भी उनपर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


कहा कि जनता हमारा साथ देगी। भाजपा पूरी ताकत के साथ खतौली में जुटी है लेकिन जनता हमारे साथ है। जयंत चौधरी मेरठ में पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र शर्मा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सोनिका को नहर में ढूंढ रही थी पुलिस, 16 दिन बाद जंगल में मिला शव, खौफनाक थी वारदात

वह यहां डॉ. राजेन्द्र शर्मा के भाई डॉ ब्रह्मानंद शर्मा की शोक सभा मे पहुंचे थे। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ये स्थानीय चुनाव है इसके लिए कमेटी बना दी गई है। वही कमेटी उमीदवार तय करेगी।

अखिलेश के आने पर स्थिति साफ नहीं
जयंत चौधरी ने खतौली उप चुनाव को बड़ा चुनाव बताते हुए कहा कि खतौली चौधरी साहब की कर्म भूमि रही है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी पर तंज कसते हुए कहा जो दंगाई था, सत्ताधारी पार्टी में शामिल था उसको सजा मिली है। जनता के साथ न्याय होना चाहिए।

 

उन्होंने आगे कहा ऐसे लोगो को शरण देने वाली पार्टी को भी दंड मिलना चाहिए। जयंत चौधरी ने कहा 28 नवंबर को खुद वोटर की पर्ची लेकर घर-घर जा कर बाटेंगे। अखिलेश के आने को लेकर कहा कि अभी स्थिति साफ नहीं है।

By Poll Election: RLD President Chaudhary Jayant Singh Says will win unilaterally in Khatauli
ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

जयंत ने दिखाई संविधान बचाओ पद यात्रा को हरी झंडी
संविधान दिवस के मौके पर सपा विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में संविधान बचाओ पद यात्रा निकाली गई। जिसे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। पद यात्रा गढ़ रोड स्थित अम्बेडकर डिग्री कालेज से शुरू हुई, जो हापुड़ अड्डा, ईवज चौराहा, बच्चा पार्क होते हुए कचहरी की ओर निकली। इस दौरान पद यात्रा के कारण गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

पद यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे। यात्रा के कारण वाहन घंटो जाम में फंसे रहे। पद यात्रा के कारण बच्चा पार्क पर जाम लग गया। इस दौरान एम्बुलेंस भी जाम में फसी रही। ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह फेल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed