{"_id":"5db358808ebc3e93cb766da1","slug":"bussiness-upto-350-carore-on-dhanteras-meerut-news-mrt450506868","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
दिपावली के मौके पर रोशनी मे नहाया शास्त्रीनगर का सैंट्रल मार्किट ओर बाजार मे लगी लोगो की भीड
मेरठ। पंच महोत्सव के पहले ही दिन धनतेरस की झमाझम पर बाजार झूम पड़ा। आभूषण, कपड़ा, बर्तन, सजावटी सामान, मूर्तियां, फुटवियर, होम एप्लायंस, इलेक्ट्रानिक आयटमों, दोपहिया, चार पहिया वाहन, मोबाइल, गैजेट, कैमरे से लेकर क्रॉकरी के बाजार में रौनक देखी गई। 350 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। हालांकि उम्मीद इससे भी कहीं अधिक थी। कारोबारियों का मानना है कि इस त्योहारी सीजन का कुल कारोबार छह सौ करोड़ से अधिक पहुंच सकता है।
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर ज्वैलरी का कुल कारोबार 150 करोड़ के पार कर गया है। कंकरखेड़ा में भी 66 स्वर्ण अभूषण की दुकानें हैं, वहां के सराफा व्यापारी अर्पित जिंदल के अनुसार लगभग चार करोड़ का कारोबार हुआ। जैना ज्वैलर्स के मालिक अंकुर जैन और पीसीजे ज्वैलर्स के आकाश सिंघल के अनुसार ग्राहक नए डिजाइन ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रीवा और स्पार्की के शोरूम संचालक गारमेंट व्यापारी अमित बंसल ने बताया कि शहर में लगभग चार हजार गारमेंट व्यापारी हैं। धनतेरस पर मार्केट में भारी भीड़ रही। लगभग 12 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। शिवम साड़ीज के मालिक अमित अग्रवाल और रहमांस शोरूम के मालिक अब्दुर रहमान ने बताया कि रेडीमेड गारमेंट एवं कस्टमाइज टेलरिंग ज्यादा पसंद की जा रही है। सर्दियों के लिहाज से नए फैशन के प्रोडक्ट खरीदे गए हैं।
5000 हजार वाहनों की बिक्री
मारुति, हुंडई और टाटा के चार पहिया वाहनों के साथ साथ दुपहिया वाहनों मेें स्कूटी और बाइक की धनतेरस पर लोगों ने खरीदारी की। कुल मिलाकर लगभग पांच हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। इसमें कुछ वाहन पूर्व में भी बुक कराए गए थे। सभी सेगमेंट मिलाकर 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। वाह होंडा के मालिक पवन ने बताया कि उनके यहां लगभग 400 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक डिमांड एक्टिवा बीएस-6 की रही। मारुति के राधा गोविंद ऑटोमोबाइल के मालिक जफर खान ने बताया कि धनतेरस पर 62 गाड़ियों की सेल हुई है। स्विफ्ट डिजायर, आल्टो, आरटिका, ईको, वैगन आर ज्यादा पसंद की गई। गढ़ रोड मोटो राइडर के मालिक प्रणव त्यागी ने बताया 68 बुलेट की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
बर्तन और क्राकरी सेगमेंट ने बनाया रिकार्ड
धनतेरस पर बर्तन और क्राकरी सेगमेंट ने भी रिकार्ड बनाया। बर्तन व्यापारी महेश एंड संस के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार लोगों को तांबे और पीतल के बर्तन खासे लुभा रहे हैं। एक दिन में ही रिकार्ड सेल हुई है। शकुन बर्तन भंडार के मालिक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रात्रि 11 बजे तक दुकानों पर भारी भीड़ रही। इस सेगमेंट में 25 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
गिफ्ट पैक में काजू मिष्ठान की डिमांड
दीपावली से पंद्रह दिन पूर्व ही मिष्ठान की बिक्री शुरू हो गई थी। हीरा स्वीट्स के मालिक वकुल गोयल ने बताया कि इस बार ग्राहकों को काजू से बने आइटम जिसमें ड्राइफ्रूट बर्फी, बटर स्कॉच, गुलाब लड्डू खासे लुभा रहे हैं।
इलेक्ट्रानिक्स ने भी पकड़ी रफ्तार
मार्केट कुछ दिनों से बहुत हल्का था। इसके चलते व्यापारी भी चिंतित थे। हालांकि धनतेरस के दिन ही कारोबार ने रिकार्ड बना दिया। राज इलेक्ट्रानिक्स के संजय और मनोचा सेल्स के मालिक बंटी मनोचा ने बताया कि एलईडी और माइक्रोवेव की सर्वाधिक बिक्री हुई है। इनके अलावा भी होम एप्लायंस की ठीक-ठाक बिक्री हुई।
7.5 करोड़ के मोबाइल की हुई बिक्री
शहर में मोबाइल और गैजेस्ट की भी खूब बिक्री है। दोपहर तक मार्केट डाउन रहा। हालांकि दोपहर बाद मार्केट ने रफ्तार पकड़ी। सरदार जी फोन्स के मालिक राजबीर सिंह ने बताया कि शहर में लगभग 800 मोबाइल विक्रेता है। धनतेरस पर लगभग 7.5 करोड़ की सेल हुई।
फर्नीचर का रहा 5 करोड़ का मार्केट
शहर में फर्नीचर का कारोबार लगभग पांच करोड़ का रहा है। पायल फर्नीचर के मनीष पवार ने बताया कि पंच मोहत्सव के दौरान लोग शादी के लिए भी फर्नीचर की बुकिंग कर रहे हैं। सत्यम फर्नीचर के अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में लगभग 250 शोरूम हैं। ऐसे कुल सेल का आंकड़ा पांच करोड़ के आसपास रहा। हालांकि पंच में महोत्सव में सेल 28 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी।
एसबीआई ने की 100 कार फाइनेंस
धनतेरस पर एसबीआई ने एक दिन में 100 गाड़ी फाइनेंस की। एजीएम अनिल देवानी ने बताया कि पिछले दो दिनों से बैंक की टीम इस संबंध में ऑटोमोबाइल एजेंसी के संपर्क में थी। वहीं, एजीएम अरुण ठाकुर ने बताया कि योनो एप को बढ़ावा देने के लिए एप के माध्यम से रिक्वेस्ट डालने पर अतिरिक्त .25 प्रतिशत की छूट दी गई। कार खरीदने वाले व्यक्ति को मात्र पांच मिनट के लिए पेपर साइन करने के लिए बैंक में जाना पड़ा। सुबह से शाम तक कार की चाबी ग्राहक को दे दी गई।
ये रहा आंकड़ा
सराफा कारोबार - 150 करोड़
आटोमोबाइल - 50 करोड़
बर्तन व क्राकरी - 25 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स - 15 करोड़
गारमेंट - 12 करोेड़
मिष्ठान - 20 करोड़
गिफ्ट आइटम - 20 करोड़
खाद्य पदार्थ - 40 करोड़
पूजन सामग्री - 8 करोड़
फूल - 2 करोड़
फर्नीचर 5 करोड़
मोबाइल गैजेट्स 7.5 करोड़
नोट : आंकड़ा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अनुमान पर आधारित है।