{"_id":"674ccc7f93535abbee01e705","slug":"businessman-meets-mp-in-stamp-scam-meerut-news-c-14-1-mrt1051-721876-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टांप घोटाले में सांसद से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टांप घोटाले में सांसद से मिले व्यापारी
विज्ञापन
मेरठ। स्टांप घोटाले में मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल के साथ व्यापारियों ने सांसद अरुण गोविल से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। व्यापारी डिफेंस कॉलोनी में सांसद अरुण गोविल से उनके कार्यालय में मिले। व्यापारियों पर लगाए गए फर्जी मुकदमे के विरोध पर व्यापारियों ने अपना पक्ष रखा।
जिला प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस, ब्याज और पेनाल्टी के विरुद्ध कार्रवाई के बारे में बताया। सांसद ने फोन पर एसएसपी डॉ विपिन ताडा से बातचीत कर स्टांप घोटाले के मामले की जानकारी ली। निष्पक्ष जांच के लिए कहा। मुख्य आरोपी विशाल वर्मा पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने को कहा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने सांसद को इस घोटाले के संबंध में पूरी फाइल दी। सांसद से इस मामले को मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में संजीव अग्रवाल, अर्पित मूंगा, शैंकी वर्मा, मनीष कपूर, उमाशंकर करण कपूर, कुशन गोयल, पंडित तरुण शर्मा, विनीत पंडित, बाबू मलिक, राजन सिंघल आदि शामिल रहे