फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman lost his life in online game

ऑनलाइन गेम में जिंदगी हारा कारोबारी

Sun, 22 Jun 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Businessman lost his life in online game
आत्महत्या करने वाले वरूण का फाइल फोटो।
स्योहारा (बिजनौर)। नीरा... मै जिंदा रहा तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। मेरे बाद मेरी मां व बेटे का ख्याल रखना। ऐसा सुसाइड नोट लिख कर मुरादाबाद में कारोबार करने वाले स्योहारा के युवक ने शुक्रवार को फंदे पर लटकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को घर पहुंचा तो परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव गम में डूब गया। कारोबारी ऑनलाइन गेम में एक करोड़ रुपये ज्यादा रकम हार चुका था। हारने पर कर्ज हुआ तो फरवरी में 20 बीघा जमीन एक करोड़ 16 लाख रुपये में बेच दी जबकि इससे पहले भी 15 बीघा जमीन बेची थी। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव काजपुर निवासी वरुण पुत्र तिलक राम सिंह ने कई साल पहले मुरादाबाद में पानी का प्लांट लगाया और पानी की आपूर्ति करने लगा। मुरादाबाद में पानी का कारोबार होने के बाद भी वह रोजाना शाम को अपने गांव लौट आता था। शुक्रवार की शाम वरुण गांव नहीं लौटा ब्लकि उसकी मौत की सूचना पहुंची। बताया गया कि वरुण ने प्लांट में ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वरुण की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जो उसकी पत्नी नीरा के नाम था।
विज्ञापन

सुसाइड में कहा कि नीरा.. मैं खत्म नहीं हुआ तो सब कुछ खत्म हो जाएगा, इसलिए मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है। अपना और डब्बू (बेटे) का ध्यान रखना। मैं अपनी जेब में पेपर लिख कर रख रहा हूँ ताकि पुलिस परेशान न करे। मम्मी का भी ख्याल रखना।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शनिवार को स्योहारा रामगंगा घाट में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed