{"_id":"6987ac667d6476233f0276da","slug":"business-man-oppose-fsda-sampling-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1102340-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घी का नमूना लेने गई टीम, व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घी का नमूना लेने गई टीम, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। मेजर ध्यानचंद नगर में शनिवार को पूजा के घी के नमूने लेने आई टीम का व्यापारियों ने काफी विरोध किया। व्यापारियों ने काफी देर तक हंगामा किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ महानगर अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि महामंत्री हर्ष बंसल की घी बनाने की फैक्टरी है। शनिवार को एकाएक सैंपल भरने के लिए टीम आ गई।
व्यापारी ने उनसे जांच को लेकर आदेश मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाए। व्यापारियों ने कहा कि जब तक जांच के लिए आदेश नहीं दिखाए जाएंगे, तब तक किसी भी सूरत में सैंपल भरने नहीं दिए जाएंगे। काफी हंगामे के बाद टीम लौट गई।
इस दौरान व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कपिल गर्ग, युवा जिला अध्यक्ष पुनीत बंसल, नरेश कपूर, डॉ. श्रीकांत सिंघल, आकाश अग्रवाल, अमरीश गोस्वामी, विदित राणा, संजीव अग्रवाल समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।