{"_id":"612f2ce88ebc3eb6fa7717d1","slug":"buses-started-from-meerut-to-rajasthan-and-haryana-from-today-after-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: मेरठ से राजस्थान और हरियाणा के लिए आज से फिर शुरू हुई बसें, यहां देखें क्या रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: मेरठ से राजस्थान और हरियाणा के लिए आज से फिर शुरू हुई बसें, यहां देखें क्या रहेगा शेड्यूल
Wed, 01 Sep 2021 01:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:04 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन का काम शुरू हो गया है। आज 132 केवी लोहियानगर ट्रांसमिशन से बस अड्डे तक बनने वाली लाइन के लिए शटडाउन लिया जाएगा। दोपहर दो से तीन तक बिजली कटेगी।
विज्ञापन
राजस्थान और हरियाणा के लिए आज से शुरू हुई बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले में कोरोना महामारी में बंद हुई रोडवेज की राजस्थान और हरियाणा अंतर्राज्यीय बस सेवा बुधवार से भैसाली बस अड्डे से शुरू हो गई। राजस्थान के लिए पांच और हरियाणा के लिए छह बसों का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते गत 7 मई को राजस्थान और हरियाणा राज्य में चलने वाली अंतर्राज्यीय बस सेवा को बंद कर दिया था। कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद यूपी रोडवेज ने दिल्ली और उत्तराखंड बस सेवा तो शुरू कर दी थी, लेकिन हरियाणा और राजस्थान राज्य के लिए बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। इसके चलते यात्री परेशान थे।
विज्ञापन
ये रहेगा बसों का शेड्यूल
राजस्थान राज्य के लिए
बस रूट प्रस्थान समय
मेरठ से बालाजी सुबह 7:30 बजे
मेरठ से जयपुर सुबह 8 बजे
मेरठ से अलवर सुबह 11 बजे
मेरठ से अजमेर रात 8 बजे और रात 10 बजे
हरियाणा राज्य के लिए
मेरठ से अंबाला सुबह 7,8,9 और 10 बजे
मेरठ से करनाल सुबह 7 और 8 बजे
मेरठ से पानीपत जल्द चलाई जाएगी
चार्जिंग स्टेशन के लिए बनेगी 33 केवी लाइन: इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन का काम शुरू हो गया है। आज 132 केवी लोहियानगर ट्रांसमिशन से बस अड्डे तक बनने वाली लाइन के लिए शटडाउन लिया जाएगा। दोपहर दो से तीन तक बिजली कटेगी।
विज्ञापन