{"_id":"5cef963dbdec22071e6d6df5","slug":"burned-alive-a-minor-girl-after-entering-the-house-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: घर में घुसकर किशोरी को आग लगाई, हालत गंभीर, सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: घर में घुसकर किशोरी को आग लगाई, हालत गंभीर, सांप्रदायिक तनाव
Fri, 31 May 2019 12:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 31 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार देर रात एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय के व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है। वहीं घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि पीड़ित किशोरी बुधवार रात अपने माता-पिता के साथ घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि इस दौरान अनुज पुत्र रामनिवास बोतल में केरोसिन लेकर पहुंचा और किशोरी पर उडे़लकर आग लगा दी। पुलिस ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी ने गुरुवार को बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गांव का माहौल बदला
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव का माहौल बदला हुआ है। ग्रामीणों में चर्चा है कि करीब एक वर्ष पूर्व किशोरी का भाई आरोपी की बहन को ले गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। चर्चा है कि आरोपी को जेल से छुड़ाने और समझौते का दबाव बनाने के लिए किशोरी की मां ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर खुद वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस इसमें अभी कुछ ज्यादा नहीं बोल रही है।
विज्ञापन
बयानों में विरोधाभास
एसपी सिटी व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। इस दौरान घायल किशोरी के परिजनों के बयानों में विरोधाभास दिखाई दिया। फोरेंसिक टीम ने जले कपड़ों के साथ अन्य साक्ष्य कब्जे में लिये।
एसओ दौराला रितेश कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/