फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Burglary Attempt at Small Finance Bank on Delhi–Dehradun Highway, Thieves Fail to Break Locker

Meerut: हाईवे किनारे बैंक में सेंध, लॉकर तोड़ने की कोशिश, चार लाख नकदी सुरक्षित बची

Thu, 14 May 2026 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 May 2026 12:42 PM IST
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून मार्ग किनारे स्थित जना स्माल फाइनेंस बैंक में चोरों ने सेंध लगाकर लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। लॉकर में रखे करीब चार लाख रुपये सुरक्षित रहे। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में दिल्ली–देहरादून मार्ग पर दौराला थाना क्षेत्र के एटूजेड कॉलोनी गेट नंबर दो के पास स्थित जना स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। चोर बैंक की पिछली दीवार में कुंबल कर अंदर घुस गए और लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। लॉकर में रखे करीब चार लाख रुपये सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


दीवार में कुंबल कर बैंक में घुसे चोर
जानकारी के अनुसार चोर बैंक के पीछे की दीवार में कुंबल कर अंदर दाखिल हुए और लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बावजूद लॉकर नहीं खुल सका। इसके बाद चोर अपने औजार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक में करीब पैंतीस कर्मचारियों का स्टाफ कार्यरत है और शाखा करीब डेढ़ वर्ष पहले ही शुरू हुई थी। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह उस समय हुई जब पास के खेत मालिक ने दीवार में कुंबल देखा और बैंक प्रबंधन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: भीम आर्मी के आंदोलन को लेकर बढ़ी हलचल, शहर में पुलिस कड़ा पहरा, आसपा जिला प्रभारी को किया नजरबंद

पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लेकर शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों के साथ जांच टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बैंक का डिजिटल अभिलेख यंत्र कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। अधिकारी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बैंक में सेंध से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
हाईवे किनारे स्थित बैंक में चोरी के प्रयास ने पुलिस गश्त की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर बैंक स्थित है वहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है और पुलिस गश्त होने का दावा किया जाता है।

इसके बावजूद चोरों ने बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर काफी देर तक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असंतोष देखा गया है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और निगरानी सख्त करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed