फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullying by female inspector...created ruckus in the middle of the road

Meerut News: महिला दरोगा की दबंगई...बीच सड़क किया हंगामा

Mon, 29 Dec 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bullying by female inspector...created ruckus in the middle of the road
वायरल वीडियो में महिला दरोगा। - फोटो : meerut
मेरठ। बांबे बाजार में रविवार शाम एक महिला दरोगा ने कार सवार दंपती से अभद्रता की। बीच सड़क हंगामा किया। इस दौरान आते-जाते वाहन चालक रुक गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि महिला दरोगा रतना राठी हैं। वह अलीगढ़ जिले में तैनात हैं। वह सरकारी कार्य से मुजफ्फरनगर गई थीं। वहां से लौट रही थीं। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन

वायरल वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि बांबे बाजार में भीड़ होने के कारण काफी गाड़ियां खड़ी हुई हैं। इसी दौरान महिला दरोगा अपनी आई-20 कार से पहुंची। उनकी कार के डैशबोर्ड पर दरोगा की कैप भी रखी थी। महिला दरोगा कार से उतरकर जाती हैं और कार सवार दंपती को धमकाने लगती हैं। उनसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी करती हैं। कार सवार युवक भी कार से उतरकर आता है और एतराज जताता है कि वह ऐसे बात क्यों कर रही हैं। इस दौरान सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इस घटना की वीडियो क्लिप बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed