फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullion merchants said the jammed highway

सर्राफा व्यापारियों ने हाईवे किया जाम 

Tue, 29 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 29 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bullion merchants said the jammed highway
मेरठ में हाइवे पर जाम लगाते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को मेरठ की संघर्ष समिति के नेतृत्व में परतापुर स्थित एनएच 58 पर जाम लगाया गया। केंद्र सरकार और एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नारेबाजी की गई। व्यापारियों ने मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


दिल्ली की ऑल इंडियन बुलियन ज्वैलर्स स्वर्णकार फेडरेशन के आह्वान पर मेरठ समेत पूरे देश में एक साथ सर्राफा व्यापारियों ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम किए। मेरठ की संघर्ष समिति के नेतृत्व में सोमवार को सभी सर्राफा व्यापारी शहर सर्राफा स्थित मंदिर महादेव पर एकत्रित हुए। जहां से रेलवे चौराहे पर पहुंचे। वहां से टेंपो, बाइक, स्कूटर, कार से जुलूस के रूप में परतापुर स्थित एनएच 58 तिराहे पर पहुंचे। व्यापारी हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए और एक्साइज ड्यूटी वापस जाओ जैसे नारे लगाते रहे। करीब 15 से 20 मिनट तक जाम लगाने के बाद व्यापारी लौट आए। इस दौरान मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकार अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश मांगलिक, महामंत्री सर्वेश सर्राफ, मंत्री नरेंद्र माहेश्वरी, विजय आनंद, सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी, अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल, गौरव, नीरज, सचिन, राकेश, योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


फूल देकर मांगा समर्थन 
व्यापारियों ने जाम में फंसे लोगों को गुलाब का फूल दिया। उन्होंने बसों में बैठे लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से निकला जुलूस, वहीं लगा जाम
सर्राफा
व्यापारियों का जुलूस जहां से निकाला, वहीं जाम लग गया। पहले शहर सर्राफा से वैली बाजार, घंटाघर पर लोगों को परेशानी हुई। उसके बाद रेलवे रोड चौराहे से लेकर परतापुर तक जाम की स्थिति बनी रही। कुछ वाहन आगे निकले के लिए दूसरी साइड से जाने लगे, इससे स्थिति और खराब हो गई। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। गाजियाबाद, कंकरखेड़ा और मेरठ शहर की तरफ आने वाले फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम को खुलवाने में काफी समय लगा।

आज सांसद को घेरेंगे 
मेरठ
की संघर्ष समिति के नेतृत्व में सर्राफा व्यापारी मंगलवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल का घेराव करेंगे। महादेव मंदिर में हुई बैठक में सर्राफा व्यापारियों ने यह फैसला लिया।
 

दरोगा पर भड़क गए व्यापारी
पुलिस
सुबह से ही महादेव मंदिर के आसपास डटी रही। कई बार प्रयास किया कि जाम को रोका जाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। हाईवे पर परतापुर थाने के एक दारोगा ने व्यापारियों से सड़क से उठने का अनुरोध किया तो कुछ कारोबारी भड़क गए। इसके बाद पुलिसकर्मी कुछ नहीं बोले। 

पुलिस ने कराई वीडियोग्रॉफी
पुलिस
ने जाम लगाने वाले सर्राफा कारोबारियों की वीडियोग्रॉफी कराई है। पुलिसकर्मी कैमरे और मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। हाईवे जाम करने के आरोप में इन पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। एसओ परतापुर रणसिंह ने बताया कि मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।



बेहोश हुआ व्यापारी 
जाम
के दौरान एक कारोबारी को दौरा पड़ गया। वह बेसुध होकर नीचे गिर गया। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई। कारोबारी को चिकित्सक के यहां ले जाया गया। व्यापारी सूरजकुंड का निवासी है। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों को भी उसका नाम नहीं पता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed